शीर्ष दस में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 42,513 करोड़ रुपये बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2018

नयी दिल्ली। देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में पांच का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 42,513.94 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें सर्वाधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहा। एचयूएल, आईटीसी, इन्फोसिस तथा मारुति सुजुकी की बाजार हैसियत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को समाप्त कारोबारी सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक तथा एचडीएफसी को नुकसान हुआ। 

यह भी पढ़ें: कमजोर वैश्विक संकेतों, सुस्त मांग से सोना टूटा, चांदी भी कमजोर

एचडीएफसी की बाजार हैसियत 8,268.88 करोड़ रुपये घटकर 3,27,342.66 करोड़ रुपये तथा कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 5,149.40 करोड़ रुपये कम होकर 2,39,399.48 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एचडीएफसी बैंक का एमकैप 3,235.01 करोड़ रुपये घटकर 5,69,184.46 करोड़ रुपये रहा।बाजार पूंजीकरण के हिसाब से शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले पायदान पर रही। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, आईटीसी, एचडीएफसी, इन्फोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक तथा मारुति सुजुकी का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह