सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण में 2.62 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2021

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,62,146.32 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में 2,528.86 अंक यानी 4.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सिर्फ भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में ही बीते सप्ताह बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 41,518.24 करोड़ रुपये घटकर 4,10,670.50 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 38,440.66 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 15,30,109.51 करोड़ रुपये पर आ गया। 

इसी तरह इन्फोसिस की बाजार हैसियत 37,950.03 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 7,10,925.34 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी की 33,067.68 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,96,168.98 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक के बाजार मूल्यांकन में 29,852.83 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,19,902.97 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 28,567.03 करोड़ रुपये घटकर 5,01,039.91 करोड़ रुपये रह गया।

 इसी तरह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,873.77 करोड़ रुपये घटकर 8,25,658.59 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 14,778.93 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,48,570.82 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 11,097.15 करोड़ रुपये घटकर 12,74,563.64 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 12,769.55 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,05,009.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस गिरावट के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष 10 कंपनियों में पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा भारती एयरटेल का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड