Stock Market: चीन पर ट्रंप के नरम रुख से बाजार कन्फ्यूज, कभी ग्रीन तो कभी रेड जोन में सेंसेक्स-निफ्टी

By रितिका कमठान | Apr 24, 2025

चीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नरमी से पेश आ रहे है। इस कदम के बाद शेयर बाजार में कन्फ्यूजन का दौर देखे को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में हुई तेजी के बाद गुरुवार को ब्रेक लग गया है। बीएसई के 30 शेयर वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 200 अंकों से अधिक नीचे गिर गया है। वहीं 15 मिनट में ही इसने वापसी की और ग्रीन जोन में कारोबार करते हुए 80 हजार के पार पहुंच गया।

सुस्ती के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली है। लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स 80 हजार के नीचे गिर गया। हालांकि शुरुआत में ये इंडेक्स ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा था और तेजी से बढ़ रहा था। दूसरी तरफ निफ्टी भी सेंसेक्स की तरह 24,260 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो हरे निशान पर था।

एशिया के अन्य बाजारों में हल्के रुख के बीच सात दिनों से जारी तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स शामिल हैं। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की बढ़त में रहा। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,332.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को सेंसेक्स 520.90 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी 161.70 अंक लाभ में रहा था।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद