भारी गिरावट के बाद हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला

By निधि अविनाश | Feb 25, 2022

रूस और यूक्रेन के हमलों के बीच आज शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला है। बीएसई सेंसेक्स 1,100 अंक से अधिक बढ़कर 55,700 के आसपास हो गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 16600 के पार हो गया है।

इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), बजाज फिनसर्व, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एसबीआई, आरआईएल सेंसेक्स में शीर्ष पर रहे। निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे है। बता दें कि, रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की वजह से गुरूवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। आपको बता दें कि, इससे भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के 8 करोड़ से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा था। यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव से मची घबराहट के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सुबह करीब 10.15 बजे घटकर 2,47,46,960.48 करोड़ रुपये रह गया था।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी