Market Update: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2023

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.62 अंक बढ़कर 66,205.86 पर रहा, निफ्टी 54.35 अंक चढ़कर 19,866.20 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, एशियन पेंट्स, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 306.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

दावोस में WEF की बैठक, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM मोदी अच्छे दोस्त और भारत अहम रणनीतिक साझेदार, अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया ट्रंप का संदेश

Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी के ऊपर मंडराता दिखा ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच

Goa Nightclub Fire Case : लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश, पछतावे के सवाल पर जोड़े हाथ