Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 91.41 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.41 पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप के खिलाफ शुल्क लगाने की बात से पीछे हटने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे तत्काल व्यापार युद्ध की आशंकाएं कम हुई हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.45 प्रति डॉलर पर खुला। फिर मजबूत होकर 91.41 प्रति डॉलर पर कारोबार पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे अधिक है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.58 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.36 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 25.99 अंक टूटकर 82,281.38 अंक पर जबकि निफ्टी 10.55 अंक की बढ़त के साथ 25,300.45 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.63 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,549.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए