कोरोना वायरस का कहर: दिल्ली के सभी बाजार आज से 3 दिन तक रहेंगे बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के संकट को देखते दिल्ली के बाजार शनिवार से तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। व्यापारियों के संगठन कैट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। कैट ने कहा कि हालांकि, दवा, डेयरी और सामान्य जरूरतों की दुकानें खुली रहेंगी। ताकि लोगों की सामान्य जरूरतें पूरी होती रहें।

कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 21, 22 और 23 मार्च 2020 को बाजार बंद रहेंगे। 23 मार्च की शाम को स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद आगे के बारे में फैसला किया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: पहली बार वुहान में कोरोना का एक भी केस नहीं,WHO ने बताया दुनिया के लिए एक नई उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में 22 मार्च को देश की जनता से स्वयं से घरों में रहकर ‘जनता कर्फ्यू’पालन करने के लिए कहा है। ताकि, कोरोना वायरस के प्रभाव को कम किया जा सके। प्रधानमंत्री ने रविवार 22 मार्च 2020 को लोगों से प्रात: 7 बजे से शाम 9 बजे तक ‘जनता कफ्र्यू’ लगाने का आह्वान किया है। केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही घर से बाहर निकल सकेंगे।

प्रमुख खबरें

IRGC की सहायता का आरोप, बहरीन ने 3 लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Tamil Nadu में 1 वोट की जीत पर सियासी ड्रामा, Floor Test पर रोक के खिलाफ TVK विधायक पहुंचे Supreme Court

Thailand Holiday पर मातम! Phuket कैफे में 4 भारतीय पर्यटक बेहोश, एक की मौत से मचा हड़कंप

अमेरिकन मेयर निकली चीन की जासूस, मचा भयंकर बवाल!