शनिवार को खुले रहेंगे बाजार, शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 16, 2022

हमीरपुर  । कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर जिला हमीरपुर में बाजार-दुकानों के खुलने पर लगाई गई कुछ पाबंदियों में अब छूट प्रदान की गई है। जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने 10 जनवरी को जारी आदेशांे में आंशिक संशोधन करते हुए यह छूट प्रदान की है।

जिलाधीश द्वारा जारी संशोधित आदेशों के अनुसार अब जिला भर में सभी दुकानें सुबह 7 से सायं 7 बजे तक खुली रखी जा सकेंगी। जिला के सभी बाजार शनिवार-रविवार के बजाय अब केवल रविवार को ही बंद रहेंगे। इस संबंध में जिलाधीश की ओर से 10 जनवरी को जारी अन्य आदेश यथावत रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: काजा में नौवीं राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप-2022 का शुभारंभ

जिलाधीश ने सामाजिक, धार्मिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, राजनीतिक, विवाह, अंतिम संस्कार और अन्य आयोजनों के संबंध में जारी आदेशों में भी आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के अनुसार इन सभी समारोहों एवं कार्यक्रमों के इंडोर आयोजन के लिए 50 प्रतिशत क्षमता और अधिकतम 100 लोगों की अनुमति होगी। जबकि, आउटडोर एवं खुले स्थानों पर आयोजन के लिए भी 50 प्रतिशत क्षमता और अधिकतम 300 लोगों की अनुमति होगी। इन सभी आयोजनों के लिए ऑनलाइन पोर्टल कोविड डॉट एचपी डॉट जीओवी डॉटइन के माध्यम से संबंधित एसडीएम से पूर्व अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।

इसे भी पढ़ें: पेयजल आपूर्ति एवं जल विद्युत उत्पादन में अहम भूमिका निभाएगी रेणुका जी बांध परियोजना

जिलाधीश ने बताया कि ये संशोधित आदेश 17 जनवरी से लागू होंगे।

17 जनवरी के लिए टीकाकरण शेड्यूल जारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिला में 17 जनवरी के लिए कोरोना रोधी टीकाकरण शेड्यूल जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महारल और जजरी, डिग्री कालेज चकमोह में विद्यार्थियों को कोरोना रोधी टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा भोरंज और पटलांदर में भी मोबाइल टीमें 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों-किशोरियों की वैक्सीनेशन करेंगी।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स और विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए 17 जनवरी को मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, नागरिक अस्पताल बड़सर, सीएचसी बिझड़ी, पीएचसी भोटा, गारली, नागरिक अस्पताल भोरंज, पीएचसी महल, चंबोह, बगवाड़ा, जाहू, स्वास्थ्य उपकेंद्र चंदरूही, मट्टनसिद्ध, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, पीएचसी उटपुर, नागरिक अस्पताल नादौन, सीएचसी गलोड़, पीएचसी धनेटा, कांगू, नागरिक अस्पताल सुजानपुर और पीएचसी जंगलबैरी में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

IGI Airport पर बैंकॉक से पहुंचे दो यात्रियों से 3.37 करोड़ का गांजा बरामद

Israel Election Results 2026 | इज़राइल में फंसा सत्ता का पेंच! नेतन्याहू का गुट सबसे बड़ा, लेकिन बहुमत से दूर.. 10 नवंबर को नेसेट का शपथ ग्रहण

Bhadohi में आधी रात महिला के घर में घुसा Lucky Gautam, परिजनों को धमकाने पर गिरफ्तार

Israel Election Results | इजरायल में राजनीतिक भूचाल! Benjamin Netanyahu का बहुमत खत्म, अरब पार्टियों पर लगाया चुनावी धांधली का आरोप