सिर्फ 2 साल में टूटी शादी और फिर बन गईं बिन ब्याही मां, कुछ ऐसी रही एक्ट्रेस Kalki Koechlin की लाइफ

By Prabhasakshi News Desk | Jan 10, 2025

बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कल्कि आज 10 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म देव डी के लिए कल्कि को फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। अनुराग कश्यप विदेशी लुक होने के कारण पहले उन्हें फिल्म में लेना नहीं चाहते थे। लेकिन उनका ऑडिशन देखते ही अनुराग ने उन्हें अपनी फिल्म में ले लिया। कल्कि कोचलिन एक फ्रांसीसी मूल की लेखिका भी हैं। साल 2014 में फिल्म मार्गरीटा-विद द स्ट्रॉ ने टेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ख़िताब जीता था।

कल्कि कोचलिन का जन्म 10 जनवरी 1984 को तमिलनाडु के ऊटी में हुआ था। कल्कि के पिता का नाम जोएल कोचलिन है। कल्कि की माँ का नाम फ्रैंकोइस अरमंडी है। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई किडरगार्डन हर्बन स्कूल ऊटी से की। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए कर्नाटक के मैसूर चलीं गयी। कल्कि को बचपन से ही ड्रामा, एक्टिंग का शौक था, इसलिए एक्टिंग और ड्रामा की बारीकियां सिखने के लिए वह लंदन चलीं गयीं।  कल्कि लंदन में दो साल रहीं इस बीच उन्होंने वहाँ कई प्ले में हिस्सा लिया। जिसमें प्रमुख थे- द ब्लू रूम, द डिस्प्यूट एंड दिवाइज्ड प्ले, द राइज ऑफ़ वाइल्ड हंट थे। 

फिल्मी सफर

साल 2009 में कल्कि ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म देव डी से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से भी नवाजा गया। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई मल्टी स्टारर फिल्मों में काम किया। साल 2014 में फिल्म मार्गरीटा-विद द स्ट्रॉ ने टेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ख़िताब जीता।  यह पहली बार था जब किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रीनिंग टेलिन  ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में हुई हो। 

डायरेक्टर अनुराग कश्यप से की थी शादी 

वे अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। एक बार एली मैगज़ीन को दिए गए इंटरव्यू में कल्कि ने अपनी सेक्स लाइफ पर खुलासा करते हुए कहा था, "30 की उम्र के बाद सेक्स करना शानदार रहा। मैं अपनी शरीर को लेकर बहुत कम हिचकती हूं। मैं अब बेड पर ज्यादा ही स्वार्थी हो गई हूं।" फिल्म 'देव डी' की शूटिंग के दौरान कल्कि और अनुराग कश्यप एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन 2 साल के अंदर ही दोनों का रिश्ता टूट गया। कल्कि यह भी खुलासा कर चुकी हैं कि 9 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया गया था। हालांकि, तब उन्होंने ये बात किसी को बताई नहीं थी।

बिना शादी के बनीं बेटी की मां 

तलाक के बाद कल्कि एक इजराइली मूल के पेंटर गाइ हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में आ गईं। वे उनके साथ लिव-इन में रहने लगीं और बिना शादी किए ही एक्ट्रेस ने साल 2020 में एक बेटी को जन्म दिया। बात करें करियर की तो कल्कि कोच्लिन येलो बूट्स', 'शैतान', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'शंघाई', 'एक थी डायन', 'ये जवानी है दीवानी', 'मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ', 'वेटिंग', 'अ डेथ इन द गंज', 'रिबन', 'गली बॉय' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म 'मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ' के लिए कल्कि ने नेशनल अवार्ड भी जीता था।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory | आज शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास रहेंगे कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध, जानें किन रास्तों से बचें

Punjab Stubble Burning | पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर CAQM सख्त, 12 जिलों के DC और SSP के साथ समीक्षा बैठक