By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022
सुल्तानपुर (उप्र)।सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरमा गांव की है। पुलिस ने बताया कि इस गांव के सुनील नामक व्यक्ति की पत्नी मनीषा (27) का शव रविवार की रात करीब आठ बजे कमरे के अंदर साड़ी से बने फंदे से लटकता मिला। उन्होंने बताया कि मनीषा का लगभग एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।
मृतका के पिता शंकर निषाद ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलने पर जयसिंहपुर पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की तफ्तीश की। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। उन्होंने बताया किशव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।