मारुति सुजुकी की इस पहल से अब बिना खरीदे करें नई कार का इस्तेमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2021

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए वाहन सदस्यता पेशकश में एस-क्रॉस, इग्निस और वैगनआर जैसे मॉडलों को शामिल किया है। कंपनी ने दिल्ली, एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में अपनी मारुति सदस्यता पहल की शुरुआत की थी। इस पेशकश में स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा, एर्टिगा के साथ ही नेक्सा रिटेल श्रृंखला से बलेनो, सियाज और एसक्सएल6 शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: आयकर विभाग ने चार जनवरी तक 1.41 करोड़ करदाताओं को 1.64 लाख करोड़ का दिया रिफंड

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वैगन आर और इग्निस के शामिल होने से सदस्यता पेशकश अधिक वहनीय हो गई है। ग्राहकों को दिल्ली में मासिक सदस्यता शुल्क के रूप में वैगनआर एलएक्सआई के लिए 12,722 रुपये और इग्निस सिग्मा के लिए 13,772 रुपये देने 48 महीनों तक देंगे होंगे। कंपनी ने कहा कि इस पहल के तहत ग्राहक एक नई कार का इस्तेमाल बिना इसे खरीदे कर सकते हैं। ग्राहकों को बस एक मुश्त मासिक शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसमें रखरखाव, यात्रा के दौरान सहायता, गाड़ी का बीमा शामिल हैं। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि यह योजना 24, 36 और 48 महीनों की अवधि के विकल्प के साथ आती है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा