Maruti Suzuki का Mega Capex Plan: FY31 तक 77,500 करोड़ रुपये निवेश करेगी कंपनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2026

 मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने सोमवार को कहा कि कंपनी ने क्षमता विस्तार, नए मॉडल और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) समेत अन्य जरूरतों के लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक पांच साल के लिए पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़ाकर 77,500 करोड़ रुपये कर दिया है। देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों के सवालों का जवाब देते हुए ताकेउची ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2008 से बनी सभी कार ई-20 ईंधन के अनुकूल हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया की मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने भारत में कंपनी का कारोबार मजबूत करने के लिए अगले पांच से छह साल में 70,000 करोड़ रुपये निवेश करने की पिछले साल घोषणा की थी।

इस बीच, ई-20 ईंधन की अनुकूलता से जुड़े एक अन्य सवाल पर ताकेउची ने कहा, ‘‘ मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे सभी मौजूदा वाहन ई20 ईंधन के अनुकूल हैं। वास्तव में, हमने 2008 से ही एथनॉल के इस्तेमाल की अनुकूलता में सुधार किया है। इसलिए 2008 से हमारे सभी वाहन ई20 ईंधन के अनुकूल हैं।’’ ई-20 पेट्रोल वह ईंधन है जिसमें 80 प्रतिशत सामान्य पेट्रोल और 20 प्रतिशत एथनॉल का मिश्रण होता है।

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: मानसून में बोरिंग लुक को कहें अलविदा, इन Wrap Dresses से खुद को दें Elegant मेकओवर

Bank of Baroda ने 20 राज्यों में 2,482 पदों पर निकाली भर्ती, स्थानीय भाषा के जानकारों का होगा चयन

मध्य प्रदेश में अभिनेता विजय के नाम पर फर्जी संगठन बनाकर साइबर ठगी, इंदौर पुलिस ने दर्ज कीं छह शिकायतें

पेट्रोल में Ethanol की सटीक मात्रा दर्शाने की मांग वाली याचिका पर Supreme Court ने सुनवाई से किया इनकार