मारुति सुजूकी इंडिया ने पेश की मिनी SUV S-Presso, जानिए कीमत और फीचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार वि निर्माता मारुति सुजूकी इंडिया ने सोमवार को बाजार में छोटी एसयूवी ' एस - प्रेसो ' पेश की. इसकी शोरूम पर कीमत 3.69 लाख से 4.91 लाख रुपये के बीच है। यह कार कंपनी के पांचवें पीढ़ी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसमें एक लीटर बीएस -6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। एस - प्रेसो मैनुअल और आटोमैटिक गियर शिफ्ट (एजीएस) ट्रांसमिशन विकल्प दोनों में आती है।

मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिचि अयुकावा ने संवाददाताओं को बताया कि आज , कॉम्पैक्ट कार भारतीय कार ग्राहकों की स्वाभाविक पसंद है। आज परिवर्तन लाने वाले युग का जमाना है। हमने महसूस किया है कि शुरुआती स्तर की कॉम्पैक्ट श्रेणी को नए डिजाइन की जरूरत है। " उन्होंने कहा कि कंपनी के इंजीनियरों और डिजाइनरों ने ऐसी नई मिनी एसयूवी विकसित की है जो बाहर से जोरदार दिखती है और इसकी आंतरिक सज्जा अधिक चमक-दमक वाली है।

इसे भी पढ़ें: बीएस-6 वाहन बाजार में उतारने की योजना पर काम कर रही हुंदै

अयुकावा ने कहा कि एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट श्रेणी में किसी भी वाहन पर इस तरह का प्रयोग नहीं किया गया है। यह आज की युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं और जरूरतों से मेल खाती है। " एस - प्रेसो की बिक्री कंपनी के एरीना खुदरा नेटवर्क के जरिए की जाएगी। अयुकावा ने कहा कि कंपनी का मानना है कि बाजार में चल रही आर्थिक सुस्ती थोड़े समय के लिए है।

इसे भी पढ़ें: मारुति सुजुकी इंडिया ने निकाली यह नई कार, जानिए कीमत और फीचर्स

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि उतार - चढ़ाव का मौजूदा दौर एक अल्पकालिक चुनौती है। भारत में दीर्घकालिक वृद्धि को लेकर हमारा विश्वास बरकरार है। " एस - प्रेसो डुअल एयरबैग , ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), लिमिटर्स , रियर पार्किंग एस्सेट प्रणाली , तेज गति होने पर अलर्ट , रिवर्स पार्किंग सेंसर समेत अन्य फीचर्स से लैस है। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इंजीनियरिंग) सी . वी . रमन ने कहा कि एस - प्रेसो के विकास पर 640 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल