Bollywood फिल्म में काम करना चाहते हैं Don Cheadle, मार्वल की मशहूर फिल्मों में निभा चुके हैं अहम किरदार

By एकता | Nov 07, 2024

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों और सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता डॉन चीडल भारतीय फिल्मों में काम करना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलवुड फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित हैं और अपने परिवार के साथ भारत आना चाहते हैं। अभिनेता ने बताया कि भारत घूमना उनकी बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर है।

इसे भी पढ़ें: Holi 2025 पर धूम मचाने भारत आ रहे हैं दुनिया के नंबर 1 DJ Martin Garrix, मुंबई में देंगे प्रस्तुति

चीडल ने कहा कि यह मेरे लिए एक बकेट लिस्ट ट्रिप है। मैं भारत आना चाहता हूं, और मैं अपने परिवार को भी साथ लाना चाहता हूं। यह कुछ ऐसा है जो मैं बहुत जल्द करने जा रहा हूं। मुझे बॉलीवुड फिल्में वाकई बहुत पसंद हैं। मुझे नाटकीयता और संगीतमयता की संस्कृति बहुत पसंद है।

इसे भी पढ़ें: मिसेज डिकैप्रियो बनने के मिशन पर हैं Leonardo DiCaprio की 26 साल की गर्लफ्रेंड Vittoria Ceretti

डॉन चीडल द ओशन्स ट्रिलॉजी, होटल रवांडा जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने आयरन मैन 2 से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स कदम रखा था। उन्होंने एवेंजर्स की फिल्मों में और सीरीज द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर में भी काम किया है। इसके अलावा वह टेलीविज़न सीरीज 'सीक्रेट इंवेसन' में भी नजर आ चुके हैं। उनके लेटेस्ट  प्रोजेक्ट की बात करें तो वह 'फाइट नाइट: द मिलियन डॉलर हीस्ट' में दिखाई दिए थे।

प्रमुख खबरें

मनोज जरांगे को 500 करोड़ रुपये देने के दावे पर बोले Shrikant Shinde, जांच से सब स्पष्ट होगा

Subhash Ghai के 50 साल पूरे होने पर रिलीज हुआ Manya का पोस्टर, वकील बने Shreyas Talpade

ठाणे में Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी जेल भेजे गए

Manipur के कांगपोकपी में SoO शिविर पर सुरक्षाबलों का कब्जा, 17 लोग हिरासत में लिए गए