एक साल बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी मैरी कॉम, यह खिलाड़ी भी कर रहा वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

नयी दिल्ली। दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरीकोम पिछले साल मार्च में ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने के बाद पहली बार ओलंपिक में जगह बनाने वाले आठ अन्य मुक्केबाजों के साथ स्पेन के केस्टेलोन में अगले महीने होने वाले बॉक्सेम इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। छह बार की विश्व चैंपियन 37 साल की फ्लाइवेट मुक्केबाज मेरीकोम ने पिछली बार पिछले साल जोर्डन में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में हिस्सा लिया था। स्पेन में होने वाला टूर्नामेंट एक से सात मार्च तक चलेगा। मेरीकोम पिछले साल के अंत में डेंगू से पीड़ित हो गई थी और पिछले महीने की बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर से जुड़ी। घुटने की चोट से उबरने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किग्रा) भी इसी टूर्नामेंट के साथ वापसी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: तेज गेंदबाजों की टीम तैयार करेगा पाकिस्तान, रोटेशन नीति पर कर रहा है काम

ये तीनों ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इसके अलावा 12 अन्य मुक्केबाज 72वीं स्ट्रेंडजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन 21-28 फरवरी तक होगा। पुरुष वर्ग में एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता दीपक (52 किग्रा) और कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। नवीन बूरा (69 किग्रा), अंकित खटाना (75 किग्रा), सचिन कुमार (81 किग्रा), नवीन कुमार (91 किग्रा) और मंजीत संधू(+91 किग्रा) को टीम में जगह मिली है। महिला टीम में ज्योति (51 किग्रा), साक्षी (57 किग्रा), शशि चोपड़ा (60 किग्रा), ललिता (69 किग्रा) और भाग्यवती कचारी (75 किग्रा) शामिल हैं। मुक्केबाज अभी बेल्लारी के इंस्पायर इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट