युवाओं को मौका देने के लिये विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में नहीं खेलेंगी मैरीकॉम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

नयी दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एक सी मैरीकॉम ने युवाओं को मौका देने के लिये इस साल होने वाली विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में नहीं खेलने का फैसला किया है। छह बार की विश्व चैम्पियन बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिये अपनी तैयारियों पर ध्यान लगाना चाहती हैं। आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप तुर्की के इस्तांबुल में छह से 21 मई तक खेली जायेगी। 2022 राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से और 2022 एशियाई खेल 10 सितंबर से शुरू होंगे।

इसे भी पढ़ें: जडेजा और अश्विन ने भारत को तीन दिन में एक पारी और 222 रन से दिलाई जीत

ट्रायल्स में एशियाई खेलों के वजन वर्ग भी शामिल हैं जो आईबीए जैसे ही हैं। बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘मैरीकॉम पिछले दो दशक से भारतीय मुक्केबाजी की सिरमौर रही हैं और उन्होंने दुनिया भर में अनगिनत मुक्केबाजों और खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। हम उनके फैसले का पूरा सम्मान करते हैं और अन्य मुक्केबाजों को मौका देना उनके चैम्पियन व्यक्तित्व का ही प्रमाण है। ’’ एशियाई खेलों के लिये पुरूषों के चयन ट्रायल्स मई में जबकि पुरूष और महिलाओं के लिये राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स जून में कराये जायेंगे।

प्रमुख खबरें

दंगा करने वालों का पासपोर्ट होगा रद्द! CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस सख्त

Gen Z के बीच क्यों बढ़ रहा Alternative Relationship का क्रेज?

JP Nadda का छात्रों को बड़ा ऑफर: हमारे घर या दफ्तर आइए, Paper Leak पर बात करेंगे

24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील