तीन लोगों की हत्या करने के बाद शख्स ने अपने घर में लगाई आग, पुलिस कार्रवाई में हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021

वुडलॉन (अमेरिका)। अमेरिका के मैरिलैंड में एक व्यक्ति ने तीन लोगों की हत्या करने के बाद अपने ही घर में आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई में वह भी मारा गया। ‘बाल्टीमोर काउंटी पुलिस विभाग’ ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि यह हमला शनिवार सुबह बाल्टीमोर के आवासीय इलाके में किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, 56 वर्षीय एवर्टन ब्राउन एक पड़ोसी के घर में घुसा और उसने इस्माइल क्विंटानिला (41)पर चाकू से हमला कर और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सर्जन जनरल ने मंदिरों को कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाने की सराहना की

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर पर चार गोलियां चलाईं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं को बाद में ब्राउन के एक वाहन से कई विस्फोटक उपकरण मिले। उन्हें एक पिस्तौल और एक बड़ा चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने अभी हमलावर के हमला करने के पीछे के कारण के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। ब्राउन के पड़ोसियों का कहना है कि उसका व्यवहार पहले से ही आक्रामक था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का नया शिकार Cuba? 67 साल पुराना बदला लेने की तैयारी में अमेरिका!

Braj की सीमा से बाहर न ले जाएं Govardhan शिला, Radha-Krishna की कृपा रुक जाएगी, जानें वजह

फ़र्ज़ी Forensic Report पर Raghav Chadha का वार, बोले- Bhagwant Mann दें CM पद से इस्तीफ़ा

मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूरी कांड की कहानी! मजदूर की यातना से मौत, शव को बैग में भरकर ठिकाने लगाया, मुक्त कराए गये 12 मजदूरों ने खोले राज