Mexico में नकाबपोश बंदूकधारियों ने बाजार में लगाई आग, नौ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2023

तोलुका। नकाबपोश बंदूकधारियों ने मेक्सिको के मध्य शहर तोलुका में एक बाजार में सोमवार को गोलीबारी करने के बाद आग लगा दी, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अभियोजकों ने बताया कि हमलावर बाजार पहुंचे, गोलीबारी की और फिर बाजार के एक हिस्से पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया और आग लगाकर वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में से तीन की उम्र 18 साल से कम प्रतीत होती है। उनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

प्रमुख खबरें

यूपी पर्यटन विभाग ने शुरू किया विजिट माय स्टेट अभियान, 60 सेकंड की रील बनाएंगे युवा

फैसला मंजूर नहीं... Sovereign Rights का हवाला देकर भारत ने ठुकराया सिंधु जल संधि पर Court of Arbitration का फैसला

Shatavari for Women Health: पीरियड्स दर्द और PMS में शतावरी कितनी असरदार? जानें एक्सपर्ट राय

Sri Lanka Supreme Court Bench: जजों के कार्यकाल विस्तार पर छिड़ा विवाद, 22nd Amendment की वैधता पर आएगा बड़ा फैसला