वेनेजुएला में गाइदो पर अंकुश के बाद नेशनल एसेंबली के उपाध्यक्ष को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2019

काराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने विपक्षी नेता जुआन गाइदो पर अंकुश लगाते हुए विपक्ष के बहुमत वाले नेशनल एसेंबली के उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शनिवार को देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए।

देश के उच्चतम न्यायालय ने एक निचली अदालत के फैसले की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा कि नेशनल एसेंबली के उपाध्यक्ष एजगर जामब्रानो को राजद्रोह और षडयंत्र सहित कई आरोपों में एहतियातन हिरासत में लिया गया। 

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला में मई दिवस पर हुए संघर्ष में एक की मौत, कम से कम 27 लोग घायल

खुफिया सेवा एसईबीआईएन ने जामब्रानो को अमेरिका समर्थित गाइदो द्वारा 30 अप्रैल को आयोजित ‘विद्रोह’ का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उधर, मादुरो ने अपने बर्खास्त खुफिया प्रमुख को सीआईए का ‘गुप्तचर’ और विफल हुए सैन्य विद्रोह का मुख्य षडयंत्रकारी बताया है। 

प्रमुख खबरें

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह

झारखंड छात्रों के विरोध पर Congress मौन, BJP ने Rahul Gandhi की चुप्पी पर घेरा

गजब है Russia से India तक Train चलाने का प्रस्ताव, रूट मैप देखकर Modi-Putin की रणनीति के कायल हो जाएंगे