चीन ने दो करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के आदेश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

 बीजिंग|  चीन ने मंगलवार को बीजिंग में दो करोड़ दस लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराने के आदेश दिए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले देश में सोमवार को 35 लाख लोगों की जांच के आदेश दिए गए थे,जिनमें से 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, वहीं शंघाई में 52और लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी।

इन मामलों के सामने आने के बाद संक्रमण के वर्तमान प्रसार के मामले बढ़कर 190 हो गए हैं। शंघाई के समान ही राजधानी बीजिंग में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

राजधानी के 11जिलों में मंगलवार को सामूहिक जांच के आदेश दिए गए हैं, और अनुमान के मुताबिक यहां के दो करोड़ दस लाख लोगों की जांच की जाएगी। सोमवार को चाओयांग जिले में 35 लाख लोगों की जांच की गई ,जिनमें संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए। बीजिंग के स्थानीय प्रशासन ने जिले के सभी लोगों की तीन बार जांच के आदेश दिए हैं।

ये जांच बुधवार और शुक्रवार को भी दोहराई जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार चीनी मुख्यभूमि में संक्रमण के स्थानीय प्रसार के 1,908 मामले सामने आए जिनमें से 1,661 मामले शंघाई से सामने आए।

प्रमुख खबरें

Global Crisis के बीच मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आश्वासन, India में Fuel की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें

Missing Children Report: West Bengal बच्चों के लिए सबसे असुरक्षित? NCRB रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

13 साल से कम उम्र वाले बच्चों का भी होगा वॉट्सऐप अकाउंट, Meta ने शुरू कर दी नई सुविधा, देखें पूरी जानकारी

Cross-Border Terrorism का Sponsor है Pakistan, Afghanistan मामले में आरोपों पर भारत ने दिखाया आईना