अफगान शांति वार्ता से पहले काबुल में हुआ आत्मघाती हमला, 4 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2021

काबुल। तुर्की द्वारा अफगान शांति वार्ता में देरी की घोषणा से कुछ घंटे पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमला हुआ जिसमें चार लोग घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि इस प्रस्तावित वार्ता से उम्मीद की जा रही है कि सभी पक्ष शांति समझौते पर पहुचेंगे और दो दशक से चल रहे युद्ध की समाप्ति होगी।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के साथ वार्ता जारी रखेगा अमेरिका, पेंटागन का आया बड़ा बयान

तुर्की ने रमजान के पवित्र महीने और ईद तक वार्ता स्थगित करने की घोषणा की है। सरकार ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने अफगान सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया। आतंरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि घायलों में सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। हालांकि, इस हमले की किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रमुख खबरें

रियलिटी शो में मजाक बनाए जाने पर Karan Johar हुए दुखी, एकता कपूर का मिला समर्थन

T20 World Cup से पहले फंसा पेंच, आयरलैंड सीरीज के लिए वीजा ना मिलने से बाहर हो सकते हैं Mohammad Amir

अकाली दल के उम्मीदवार ने छोड़ा मैदान, चुनाव लड़ने से किया इनकार, पार्टी भी छोड़ी

Kamal Haasan के खिलाफ शिकायत दर्ज, अभिनेता की Uttama Villain मूवी से कर्ज में डूबे प्रोड्यूसर