कन्नूर में तेल मिल में भीषण आग लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

 केरल के कन्नूर जिले में करुवंचल स्थित एक तेल मिल में शनिवार सुबह भीषण आग लग गयी, जिसके कारण पूरा मिल जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार करुवंचल के वायत्तुपरम्बू स्थित ग्रामिका तेल मिल में सुबह 6.30 बजे आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि तलीपराम्बा से दो, पेरिंगोम एवं कन्नूर केंद्रों से एक-एक दमकल गाड़िया मौके पर पहुंची और सुबह सात बजे से आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि तेल उत्पादन के लिए मिल में रखा हुआ सारा सामान (सभी उपकरण और सूखा नारियल) आग में जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे लग गये।

अधिकारियों ने बताया कि आग को आस-पास की इमारतों में फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय भी किए गए थे। अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मियों को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। इसके सटीक कारणों की पुष्टि मामले की जांच के बाद ही हो पाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

नारियल के छिलके फेंकने की गलती न करें, जानें इसके हैरान करने वाले Amazing Health Benefits

Delhi के AI Summit में हंगामा, Youth Congress के 8 नेता अरेस्ट, Police बोली- यह एक गहरी साजिश थी

PM Modi का विजन, Speaker Om Birla का एक्शन: 64 देशों संग बने Parliamentary Friendship Groups

IRCTC का शानदार Coorg Tour Package, ₹9500 में घूमिए भारत का Scotland