By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2025
दक्षिण कोलकाता के बेलतला इलाके की एक झुग्गी बस्ती में सोमवार अपराह्न भीषण आग लगने से आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक दमकल गाड़ी ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब दो बजे एलपीजी सिलेंडर फटने से आग लगने का संदेह है। अधिाकरियों ने बताया कि हादसे में झुग्गी बस्ती के आठ निवासी झुलस गए। सभी घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।