जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में लगी भीषण आग, कतार में लगी कारें धू-धू करके सुलगी

By रेनू तिवारी | Jun 08, 2022

दिल्ली । अभी हाल ही में दिल्ली के मुंडका में लगी आग की आच ठंड़ी भी नहीं हुई थी कि कुछ ही दिनों बाद जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की कुछ ही देर में सब कुछ जलकर राख हो गया। दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग ने लाखों का नुकसान किया है। पार्किग की गाड़ियां जलकर खाक हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: रूस ने 210 यूक्रेनी लड़ाकों के शव लौटाए, युद्ध में गई कई आम नागरिकों की जान 

दिल्ली अग्निशमन सेवा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चला है लेकिन आग काफी भयानक थी जिसे बुझाने में दमकल की सात गाड़ियां लगी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आग में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और कई ई-रिक्शा जलकर राख हो गए।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: शोपियां में दो मुठभेड़ों में मारे गए तीन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी

आपको बता दें कि पश्चिम दिल्ली के मुंडका में महीनेभर पहले आग लगी थी किसे लेकर सरकार काफी दबाव में थी। इस हादसे में लगभग 30 लोग जिंदा जल गये थे और कुछ लोग लापता थे। जिस बिल्डिंग में आग लगी थी उसके बारे में यह तथ्य सामने आया था कि बिल्डिंग के पास फायर एनओसी तक नहीं थी।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती