अमरिंदर सिंह के घर के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में लिया

By अनुराग गुप्ता | Jun 15, 2021

जलंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। दरअसल, अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी वजह से प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: बसपा और अकाली दल के गठबंधन का क्या है सियासी समीकरण? 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में शिअद के साथ बसपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हालही में दोनों दलों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन हुआ है। जहां पिछले चुनावों में शिअद का भाजपा के साथ गठबंधन था वह किसानों के मुद्दों की वजह से टूट गया और अब शिअद ने दलित वोटों को साधने के लिए बसपा से हाथ मिलाया है।

प्रमुख खबरें

India Open 2028 गुवाहाटी में होगा, BAI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

Pride Hotels लाएगा 1000 करोड़ रुपये का IPO, दिसंबर तक बाजार में दस्तक की तैयारी

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप