गुजरात में 17 सितंबर को व्यापक टीकाकरण अभियान, 35 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

अहमदाबाद। गुजरात में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत एक दिन में 35 लाख से ज्यादा पात्र लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मनोज अग्रवाल ने गांधीनगर में संवाददाताओं को बताया कि जिन लोगों को अभी तक टीके की पहली खुराक नहीं मिली है और जिन्हें दूसरी खुराक दी जानी है, उन्हें भी विशेष अभियान में शामिल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ICMR ने कोरोना से जुड़े तथ्य छिपाए, आपराधिक जांच होनी चाहिए: कांग्रेस

राज्य के 5,906 गांवों, 104 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 14 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों और 17 तालुकाओं में 18 वर्ष से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त की है।” उन्होंने कहा कि गुजरात ने टीकों के भंडारण के लिये पुख्ता व्यवस्था की है जिसके तहत जरूरतों को पूरा करने के लिये छह मंडल स्तरीय भंडार, 41 जिला एवं निगमस्तरीय भंडार और 2236 शीत श्रृंखला स्थलों का संचालन किया जा रहा है। अधिकारी ने यह भी बताया कि राज्य के श्रमिक वर्ग और गरीब परिवारों को स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य में शुक्रवार से शुरुआती आधार पर 100 से अधिक ‘दीनदयाल औषधालय’ का संचालन शुरू हो जाएंगा।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका