चुनाव से पहले नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक, बिहार में अब 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की तैयारी

By अंकित सिंह | Jul 12, 2025

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले, नीतीश सरकार मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए नई-नई योजनाओं का ऐलान कर रही है। पिछले दिनों पेंशन में बढ़ोतरी की गई थी। अब, बिहार सरकार ने मुफ़्त बिजली देने की तैयारी में है। यह फैसला सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर असर डालेगा, पैसों की बचत होगी। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि यह सुविधा केवल घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाएगी। चुनाव से पहले इसे नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: नाच न जाने, आंगन टेढ़ा, राहुल गांधी आरोपों पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार, कांग्रेस के हर प्रपंच को पहचान चुकी है जनता

इस योजना पर अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा। अगर इस योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो जल्द ही राज्य में इसकी घोषणा की जा सकती है। माना जा रहा है कि इस योजना से उन गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें हर महीने बिजली का बिल चुकाना मुश्किल होता है। उल्लेखनीय है कि बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रमुख खबरें

India Japan द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 50 अरब डॉलर पहुंचेगा, ASSOCHAM की रिपोर्ट

Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले, Bihar में Nepal की बाढ़ के बाद अलर्ट

US Open में Serena Williams की वापसी, Carlos Alcaraz के साथ मिक्स डबल में पेश करेंगी बड़ी चुनौती

Poonch में अनियंत्रित कार खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल हुए