माता जी का जीवन प्रेम, सेवा और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल: ज्योतिरादित्य सिंधिया

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 31, 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गायत्री परिवार, हरिद्वार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया।

उन्होंने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को विकसित भारत के निर्माण के महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि माता जी के आदर्श आज भी करोड़ों लोगों को सेवा, संवेदना और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ चिन्मय पंड्या सहित देश विदेश से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने MP राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा पर्चा

PMCH छात्र से हिरासत में पूछताछ जरूरी, Delhi High Court ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

Delhi High Court के जस्टिस अनीश दयाल बोले, जज भी होते हैं बेहतरीन लेखक

Strait of Hormuz में अमेरिकी हमले से 2 मछुआरे घायल, Mujtaba Khamenei ने दिए जवाबी कार्रवाई के आदेश