मथुरा में ‘एनओसी’ देने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए वन विभाग का लिपिक रंगे हाथों गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2025

उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) ने मथुरा में शुक्रवार को वन विभाग के प्रधान लिपिक को पेट्रोल पंप लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने के नाम पर कथित रूप से पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एसीओ (आगरा) के प्रभारी सहदेव सिंह ने बताया कि भारतीय तेल निगम ने 2022 में नगला हसनपुर निवासी राजन सिंह के आवेदन को स्वीकृत करते हुए पेट्रोल पंप लगाने के लिए हरी झण्डी दे दी थी, किंतु, वन विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र न दिए जाने से उनकी फाइल अटकी पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि पता करने पर राजन सिंह को मालूम हुआ कि फाइल प्रधान लिपिक ने रोक रखी है जिसके बाद वह अपने बहनोई के साथ लिपिक से मिला तो उसने दो लाख रुपये मिलने के बाद ही पत्रावली निस्तारित करने की शर्त रख दी।

सहदेव सिंह के मुताबिक इस पर उन लोगों ने इतनी रकम न होने की बात कही, तो मामला पहली किश्त में 50 हजार देने का तय हो गया। इसके बाद राजन सिंह के बहनोई ने आगरा स्थित एसीओ में शिकायत दर्ज करा दी।

आरोपों की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार दोपहर में एसीओ टीम ने जाल बिछाकर सामाजिक वानिकी प्रभाग कार्यालय में आरोपी किशोर चतुर्वेदी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

एसीओ प्रभारी ने बताया कि थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 24 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Pakistan Terrorist Attack | खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाकर्मियों की जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, दो जवानों की मौत

Himachal Weather: भारी बारिश से 125 सड़कें बंद, मंडी जिले में सबसे अधिक असर

Himachal के Sirmaur में दो बच्चों की कुंड में डूबने से मौत, तीन को बचाया गया