विश्व के 50 ‘सर्वश्रेष्ठ स्थानों’ की सूची में अहमदाबाद को शामिल करना गर्व का विषय: नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने टाइम पत्रिका द्वारा वर्ष 2022 में विश्व के ‘सर्वश्रेष्ठ स्थानों’ की सूची में भारत के अहमदाबाद को शामिल किए जाने पर बृहस्पतिवार को देशवासियों, खासकर गुजरात के लोगों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि गौरवान्वित करने वाली है। ज्ञात हो कि टाइम पत्रिका ने वर्ष 2022 में विश्व के ‘सर्वश्रेष्ठ स्थानों’ की सूची में भारत के शहर अहमदाबाद और केरलराज्य को शामिल किया है। इन दोनों स्थानों को ‘घूमने-फिरने के लिए 50 असाधारण स्थलों’ के रूप में चुना है।

इसे भी पढ़ें: क्या NEET UG 2022 परीक्षा स्थगित होगी या नहीं? दिल्ली HC जल्द सुनाएगा अपना फैसला

टाइम पत्रिका के अनुसार, अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर 36 एकड़ में बसे शांत वातावरण वाले गांधी आश्रम के साथ नवरात्रि का भी आनंद आता है। इस शहर में नौ दिन तक विश्व का सबसे लंबा नृत्य उत्सव मनाया जाता है। टाइम पत्रिका की सूची में भारत के दक्षिण-पश्चिम तट का राज्य केरल भी शामिल है। पत्रिका के अनुसार, शानदार समुद्र तटों और हरे-भरे ‘बैकवॉटर’, मंदिरों और महलों की अनुपम छटा के कारण केरल को ‘गॉड्स ओन कंट्री’ कहना बिल्कुल सही है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर