बंगाल चुनाव: छठे चरण में 43 क्षेत्रों में होगा मतदान, 306 उम्मीदवार मैदान में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए छठे चरण के चुनाव में बृहस्पतिवार को 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा और एक करोड़ से अधिक मतदाता 306 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले चरणों में हिंसा को देखते हुए सुरक्षा उपाय सख्त किए गए हैं। चौथे चरण के मतदान में 10 अप्रैल को कूच बिहार में पांच लोगों की मौत हो गयी थी। उन्होंने कहा कि आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए छठे चरण में केंद्रीय बलों की कम से कम 1,071 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gujarat में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, IMD ने शनिवार के लिए जारी किया अलर्ट

Asian Games: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के आवास संकट पर मदद को आगे आए प्रवासी

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला