Hawaii Wildfires । माउई जंगलों में लगी आग, मरने वालों की संख्या 93 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

लहैना (अमेरिका)। अमेरिकी राज्य हवाई में माउई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या 93 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेरिका के एक सदी के इतिहास में यह जंगल में आग लगने की सबसे भीषण घटना है। माउई के पुलिस प्रमुख जॉन पेलेटियर ने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव एवं खोज दलों ने सिर्फ तीन प्रतिशत इलाके में तलाश अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि शवों की पहचान करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि उन्हें सिर्फ शवों के अवशेष मिले हैं। पेलेटियर ने बताया कि अब तक दो शवों की पहचान हो सकी है। पेलेटियर ने कहा कि पुलिस को शवों की पहचान करने के लिए डीएनए जांच करानी पड़ेगी और उनके रिश्तेदारों की भी पहचान करनी होगी।

इसे भी पढ़ें: US में हवाई राज्य के माउई में जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या 89 हुई

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी माउई के कानापाली में शुक्रवार शाम लगी आग को बुझाने में अधिकारियों ने कामयाबी हासिल की। ग्रीन ने कहा कि अपकंट्री में लगी आग से 544 ढांचे प्रभावित हुए हैं जिनमें से 96 प्रतिशत आवासीय हैं। काउंटी के अधिकारियों ने संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी और प्रशांत आपदा केंद्र के आंकड़ों के हवाले से शनिवार को फेसबुक पर कहा कि 4,500 लोगों को आश्रय की जरूरत है। इससे पहले, उत्तरी कैलिफोर्निया में बट काउंटी के जंगलों में 2018 में लगी आग में 85 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना को ‘कैम्प फायर’ नाम से जाना जाता है। इससे पूर्व, 1918 में मिनेसोटा के कार्लटन काउंटी के वनों में लगी आग में हजारों घर जलकर राख हो गए थे और सैकड़ों लोगों की जान मौत हो गई थी। इसे ‘क्लोक्वेट फायर’ के तौर पर जाना जाता है।

प्रमुख खबरें

भारत में Satellite Internet पर Security संशय, Starlink और Jio को लाइसेंस के लिए करना होगा और लंबा इंतजार

Evergrande Crisis: एशिया के सबसे अमीर रहे Hui Ka Yan को China में उम्रकैद, 2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक

अचानक जेब से मोबाइल निकाला और फिर... भाषण के बीच राहुल ने क्या किया? पूरा हॉल देखता रह गया!