US में हवाई राज्य के माउई में जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या 89 हुई

wildfires in Maui
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

अमेरिका के एक सदी के इतिहास में यह जंगल में आग लगने की सबसे घातक घटना है। इससे पहले उत्तरी कैलिफोर्निया में बट काउंटी के जंगलों में 2018 में लगी आग में 85 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना को ‘कैम्प फायर’ नाम से जाना जाता है।

लहैना। अमेरिकी राज्य हवाई में माउई के जंगलों में लगी आग में कम से कम 89 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेरिका के एक सदी के इतिहास में यह जंगल में आग लगने की सबसे घातक घटना है। इससे पहले उत्तरी कैलिफोर्निया में बट काउंटी के जंगलों में 2018 में लगी आग में 85 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना को ‘कैम्प फायर’ नाम से जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Varanasi में सर्व सेवा संघ भवन पर बुलडोजर चलवाना भाजपा सरकार की हार: अखिलेश यादव

इससे पूर्व 1918 में मिनेसोटा के कार्लटन काउंटी के वनों में लगी आग में हजारों घर जल कर राख हो गए थे और सैंकड़ों लोगों की जान गई थी। इसे ‘क्लोक्वेट फायर’ के तौर पर जाना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी माउई के कानापाली में शुक्रवार शाम को आग भड़क गई थी लेकिन अधिकारियों ने इसे बुझाने में कामयाबी हासिल की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़