मौका मौका हर बार धोखा... Delhi में AAP और BJP के खिलाफ कांग्रेस ने जारी किया आरोप पत्र

By अंकित सिंह | Dec 25, 2024

दिल्ली चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस भी अपनी तैयारियों में जुट गई है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पार्टी नेता अजय माकन और अन्य ने दिल्ली में भाजपा और आप सरकार के खिलाफ 'मौका मौका हर बार धोखा' पुस्तिका जारी की। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 11 साल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और पिछले 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ इन दोनों सरकारों को चुना था लेकिन आज 11 साल बाद उन्हें लग रहा है कि वादों के अलावा उन्हें सिर्फ धोखा ही मिला है। 

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान को मटिया महल और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया गया है। ये दोनों नेता आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के कुछ घंटे बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। कांग्रेस ने गत 12 दिसंबर को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का था, जिन्हें नयी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Mahila Samman Yojna: BJP ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया, दिल्ली के महिला विकास विभाग ने कहा- ऐसी कोई योजना नहीं है, केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी

कांग्रेस ने दूसरी सूची में अपने दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को भी उम्मीदवार बनाया है। उन्हें सीमापुरी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान और लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा को टिकट दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी की शुरुआत में होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Israel Election: संसद में बहुमत गंवाने के बाद Benjamin Netanyahu की पार्टी ने लगाए धांधली के आरोप

Bhutan Glacial Lake Outburst | भूटान में ग्लेशियल झील फटने से असम और उत्तर बंगाल में बाढ़ की चेतावनी, कई जिले हाई अलर्ट पर

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया