जम्मू-कश्मीर के मौलवी फारुख ने की द कश्मीर फाइल्स को बैन करने की मांग, बोले- 32 सालों में मुसलमानों का खून नजर नहीं आया

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 28, 2022

द कश्मीर फाइल्स जबसे रिलीज हुई है तब से इस फिल्म पर लगातार विवाद हो रहा है। इस फिल्म का मुद्दा संसद में भी उठा, इस फिल्म पर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेताओं तक के बयान आए। अभी भी इस फिल्म के पक्ष और विपक्ष में लगातार बयानबाजी की जा रही है। इसी कड़ी में एक नया बयान जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के जामा मस्जिद के मौलवी फारुख ने दिया है। उन्होंने इस फिल्म को बैन करने की मांग की है।

कश्मीर फाइल्स पर बोलते हुए उन्होंने कहा 32 साल बाद उन्हें कश्मीरी पंडितों का खून नजर आया। लेकिन इन 32 सालों में कितने मुसलमान मारे गए, औरतें विधवा हो गईं, लेकिन उन्हें कश्मीरी मुसलमानों का खून नजर नहीं आया, उनका कहीं जिक्र नहीं है।

आपको बताते चलें कि द कश्मीर फाइल्स में 90 के दशक में घाटी में पंडितों के साथ हुए अत्याचार और उनके वहां से पलायन को दिखाया गया है। इस फिल्म को देखने की अपील प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं। इस फिल्म पर चल रहे विवादों के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म दो हफ्तों में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi