Max Estates ने West Delhi में 420 करोड़ रुपये में खरीदी 84.71 एकड़ जमीन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

रियल एस्टेट कंपनी मैक्स एस्टेट्स लिमिटेड ने प्रवर्तकों की जमीन रखने वाली कंपनियों से पश्चिमी दिल्ली में 84.71 एकड़ भूमि 420 करोड़ रुपये के शेयर अदला-बदली सौदे में खरीदी है। कंपनी इस जमीन पर आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाएं विकसित करेगी। उसे इन परियोजनाओं से 10,000-12,000 करोड़ रुपये की आय प्राप्त होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Lava और Micromax की होगी वापसी? Chinese Brands को पछाड़ने के लिए Govt ने तैयार किया ₹62,500 करोड़ का मेगा प्लान

ये कंपनियां सामूहिक रूप से 84.71 एकड़ जमीन की मालिक हैं। यह खरीद नकद रहित शेयर अदला-बदली सौदे के तहत की गई है। इसके लिए मैक्स एस्टेट्स शेयर जारी करेगी।

इसे भी पढ़ें: CREDAI ने UP RERA की शर्तों का किया विरोध, 4 महीने की राहत पर विवाद

समझौते के तहत कंपनी करीब 70 लाख शेयर जारी करेगी, जिसकी कीमत 597.50 रुपये प्रति शेयर होगी। इन शेयरों का कुल मूल्य 420.2 करोड़ रुपये होगा। जमीन की मालिक नौ कंपनियां मैक्स एस्टेट्स की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियां बन जाएंगी।

मैक्स एस्टेट्स के वाइस चेयर एवं प्रबंध निदेशक साहिल वचानी ने कहा, ‘‘यह मैक्स एस्टेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण सौदा है। इससे दिल्ली में हमारी पहली मौजूदगी होगी। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एकमात्र प्रमुख बाजार था, जहां अब तक हमारी मौजूदगी नहीं थी।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan पर Mumbai में सियासी रिश्ते मजबूत, Amit Shah को Sunetra Pawar ने बांधी Rakhi

भारत के हाथ आया Javelin हथियार, अब दुश्मनों के टैंकों की खैर नहीं! America से हुआ बड़ा रक्षा सौदा

Goa Tourism में भारी इजाफा, सात महीनों में पहुंचे 61.38 लाख पर्यटक

Backward Walking: क्या Backward Walking से घुटने का दर्द सच में होता है कम? जानें इसके बड़े फायदे