दिल्लीवालों की परेशानी रहेगी बरकरार, राजधानी में आज हल्की बारिश के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सबुह साढे़ आठ बजे तक शहर में 69.6 मिमी बारिश हुई। विभाग के अनुसार, शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में काफी लंबे इंतजार के बाद 12 जुलाई को मानसून पहुंचा और शहर में बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। तभी से, शहर में लगभग हर दिन बारिश हो रही है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी