दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2025

दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तथा लू के संबंध में ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी