मैक्सवेल ने भरोसा दिलाया कि मैं बड़ा शॉट खेलकर मैच जिता सकता हूं : कोना भरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

दुबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के नये स्टार खिलाड़ी कोना भरत ने कहा कि उनके वरिष्ठ साथी ग्लेन मैक्सवेल को उन पर पूरा भरोसा था कि वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बड़ा शॉट खेलकर जीत दिला सकते हैं और यह विकेटकीपर बल्लेबाज आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर इस पर खरा उतरा। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भरत ने 52 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाये। उन्होंने दबाव में धैर्य बनाये रखा और अवेश खान की मैच की अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलायी। इस परिणाम का हालांकि अंकतालिका पर कोई असर नहीं पड़ा तथा दिल्ली 20 अंक लेकर शीर्ष पर रहा।

इसे भी पढ़ें: MP उपचुनाव में कितने प्रत्याशियों ने भरा अपना नामांकन, जानिए पूरी जानकारी

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कई चीजों पर ध्यान देने के बजाय एक समय में एक गेंद पर ध्यान दे रहा था। मैंने चीजों को सरल बनाये रखा। हमने टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की।’’ भरत आईपीएल के इस चरण में लगातार नंबर तीन पर खेलते रहे लेकिन टीम प्रबंधन ने उनसे कहा कि बल्लेबाजी क्रम में किसी भी समय बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी क्रम में खेलने के लिये तैयार हैं। इसके बारे में स्पष्ट तौर पर बताया गया है। हर कोई अपनी चुनौती के लिये तैयार है। मुझे नहीं लगता कि किसी तरह की संवादहीनता है। जब आपको मौका दिया जाता है तो आप अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाना चाहते हो।

प्रमुख खबरें

CM Revanth Reddy के नंदी बनाम पांडी बयान पर सियासी घमासान, BRS का Congress पर करारा पलटवार

सुप्रीम कोर्ट ने कॉजपा के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियां रद्द कीं

आरबीआई आंकड़े: पहली तिमाही में देश का कैड बढ़कर 4.2 अरब डॉलर पहुंचा

कच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 13 और निफ्टी 25 अंक फिसला