परीक्षण की आड़ में मोदी का राजनीति करना अति निन्दनीय: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कहा कि अंतरिक्ष में निचली कक्षा में एंटी सैटेलाइट मिसाइल से लाइव सैटेलाइट को मार गिराने के परीक्षण की आड़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजनीति करना अति निन्दनीय है। मायावती ने ट्वीट कर कहा,  भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में सैटेलाइट (उपग्रह) मार गिराये जाने का सफल परीक्षण कर देश का सर ऊंचा करने के लिए उन्हें अनेकों बधाई। 

इसे भी पढ़ें: मिसाइल क्षमता पर राष्ट्र को संबोधित कर मोदी ने जमीनी मुद्दों से ध्यान भटकाया: अखिलेश

मोदी ने कहा, मिशन शक्ति के तहत स्वदेशी एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए..सैट’ से तीन मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता वाला चौथा देश बन गया है । अब तक यह क्षमता केवल अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin