नोएडा में दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, मायावती ने योगी सरकार से की सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की मांग

By अनुराग गुप्ता | Oct 11, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में एक दलित महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। बसपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पीड़ित परिवार को न्याय व आरोपियों के ख़िलाफ जल्दी ही सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे। 

मायावती ने एक ट्वीट किया कि जिला गौतम बुद्ध नगर में एक दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की हुई घटना अति-दुःखद व अति-शर्मनाक। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पीड़ित परिवार को न्याय व आरोपियों के खिलाफ जल्दी ही सख्त कानूनी कार्रवाई करे, बसपा की यह मांग। 

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में रविवार को 55 वर्षीय दलित महिला का सामूहिक बलात्कार हुआ। इस मामले को लेकर जेवर थाना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर एजेसियों के सर्वे पर रोक लगाने की मांग करेंगे: मायावती 

नोएडा की पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह वह खेत में घास काटने गई थी उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट