Lok Sabha चुनाव से पहले Mayawati का बड़ा दांव, UP के साथ-साथ पूरे देश में जातीय जनगणना की मांग की

By अंकित सिंह | Aug 09, 2023

लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बड़ा दाव खेला है। उन्होंने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाते हुए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में कराए जाने की मांग की। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि अब जब पटना उच्च न्यायालय ने बिहार सरकार द्वारा की जा रही जाति जनगणना को मंजूरी दे दी है, तो अब ध्यान उत्तर प्रदेश पर है जहां इसी तरह की जनगणना की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति जनगणना की मांग जोर पकड़ रही है लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बसपा चाहती है कि पूरे देश में जातीय जनगणना हो। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: PM Modi के नेतृत्व में BJP आज संसद से सड़क तक लगा रही नारा- भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण भारत छोड़ो

सामाजिक न्याय की बात

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जातीय जनगणना का मुद्दा, मण्डल आयोग की सिफारिश को लागू करने की तरह, राजनीति का नहीं बल्कि सामाजिक न्याय से जुड़ा महत्त्वपूर्ण मामला है। समाज के गरीब, कमजोर, उपेक्षित व शोषित लोगों को देश के विकास में उचित भागीदार बनाकर उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए ऐसी गणना जरूरी। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यूपी विधानसभा के कल से शुरू हो रहे सत्र में सरकार आमजनहित के जरूरी मुद्दों जैसे बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी तथा सड़क, बिजली, पानी, शान्ति-व्यवस्था व सुरक्षा आदि की बदहाल स्थिति के बारे में विशेष जिम्मेदारी का परिचय दे, क्योंकि इनको लेकर लोगों का जीवन त्रस्त व अस्त-व्यस्त।

प्रमुख खबरें

Pakistan को IMF देगा 1.21 Billion Dollar, दोनों व्यवस्थाओं से कुल मदद 5.7 अरब डॉलर होगी

विरोध-प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने की कोशिश, राहुल-प्रियंका पर BJP का वार

PHMA चीफ Zia Alamdar Hussain ने चेताया, संकट में फंसा Pakistan Knitwear उद्योग

एथेंस में बोले विदेश मंत्री Marco Rubio, Donald Trump ने तोड़ा Iran का Drone सुरक्षा कवच