कर्नाटक में विश्वास मत के दौरान BSP विधायक नहीं था मौजूद, मायावती ने पार्टी से निकाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2019

लखनऊ। कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी सरकार के विश्वास मत के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक के विधानसभा से गैरहाजिर रहने को पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में CM नहीं पूरा कर पाते हैं अपना कार्यकाल, केवल 3 मुख्यमंत्रियों ने किया पूरा

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार रात को एक ट्वीट में कहा कि कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट देने के पार्टी हाईकमान के निर्देश का उल्लंघन करके बीएसपी विधायक एन महेश आज विश्वास मत में अनुपस्थित रहे जो अनुशासनहीनता है। इसे पार्टी ने अति गंभीरता से लिया है और इसलिए श्री महेश को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।  

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत