मायावती बोलीं- चुनाव में ज्वलंत मुद्दों के हावी होने से विरोधी दलों की दाल नहीं गल पा रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2022

लखनऊ,  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बढ़ती महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दे लोगों के दिल-दिमाग पर हावी हैं और इसलिए विरोधी दलों की दाल नहीं गल पा रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर रविवार को मतदान होने हैं।

शुभ संकेत। मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि बसपा जनहित व कल्याण के इन्ही मुद्दों पर यह चुनाव लड़ रही है, ताकि सही नीयत व नीति से काम करके राज्य में 2007 से 2012 की तरह अच्छे दिन लाए जा सकें। उन्‍होंने दावा किया कि लोगों को बसपा पर ही भरोसा है।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा