चुनाव ऐलान के 25 दिन बाद मायावती ने संभाला मोर्चा, कहा- जो पूछते हैं कि बहनजी कहां हैं? तो बता दूं कि...

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2022

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में जहां सभी दल महीनों पहले से ही पूरे दम-खम से मैदान में जोर-आजमाइश में लगी हैं। हर किसी के जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर मायावती और उनकी पार्टी की उपस्थिति इस बार के चुनाव में नगण्य क्यों है? लेकिन तमाम उठाते सवालों के बीच आखिर बहनजी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के 25 दिन बाद आगरा में जनसभा को संबोधित किया। आगरा में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपनी पहली रैली को संबोधित किया। मायावती ने कहा की भारतीय जनता पार्टी जातिवाद की राजनीति कर रही है। कांग्रेस गलत नीतियों की वजह से सत्ता से बाहर है। समाजवादी पार्टी पर भी उन्होंने जमकर प्रहार किया। 

बसपा बोलने में कम और करने में ज्यादा विश्वास रखती

मायावती ने खुद की गैरमौजूदगी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल पर कहा कि मीडिया के जो साथी पूछते हैं कि बहनजी कहां हैं? मैं कहना चाहती हूं कि बहनजी अपनी पार्टी को मजबूत करने में व्यस्त थीं। बसपा बोलने में कम और करने में ज्यादा विश्वास रखती है। 

बहन जी की तो अभी ठंड ही नहीं गयी 

अमित शाह ने बसपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा था कि बहन जी की तो अभी ठंड ही नहीं गयी है। अरे चुनाव आ गया है, बहन जी थोड़ा बाहर भी आ जाओ। इसके साथ ही अमित शाह ने कहा ये सपा बसपा, सपा ये बुआ, बबुवा 15 साल राज किए, क्या हाल किए थे, उत्तर प्रदेश का लोग पलायन करने लगे थे, आज पलायन करने वाले पलायन कर गए। 

प्रियंका ने भी उठाए थे सवाल

मायावती की गैरमौजूदगी पर यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हैरानी जताई थी। 23 दिसंबर को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि सभी विपक्षी दलों के बीच कांग्रेस पिछले कुछ वर्षों से लोगों के मुद्दों को उठाने में सबसे आगे रही है। प्रियंका ने कहा कि इसके पीछे का कारण मेरी समझ से परे है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मायावती इतनी चुप क्यों हैं?  

प्रमुख खबरें

हिमाचल प्रदेश में में भीषण सड़क हादसा, 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर