मायावती ने कांग्रेस को किया आगाह, अपनी हरकतों से आए बाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2019

नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को राजस्थान में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार पर बसपा के अंबेडकरवादी आंदोलन को आघात पहुंचाने का आरोप लगाया और उसे ऐसी गतिविधियों से बाज आने के लिये आगाह किया है। मायावती ने राजस्थान सरकार पर आंदोलन से जुड़े बसपा के वरिष्ठ नेताओं पर हमला करवाने का आरोप लगाते हुये इसकी निंदा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस ने पहले राजस्थान में बसपा विधायकों को तोड़ा और अब आंदोलन को आघात पहुँचाने के लिए वहाँ वरिष्ठ लोगों पर हमला करवा रही है जो अति-निन्दनीय व शर्मनाक है।’’

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही