पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, कहा- बुरी नीयत से धर्म बदलना और बदलवाना गलत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2022

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुरी नीयत से धर्म बदलना और बदलवाना, दोनों ही गलत है। मायावती ने ट्वीट किया, “सभी देशवासियों और खासकर ईसाई धर्म का पालन करने वाले भाई-बहनों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे धर्म निरपेक्ष संविधान के तहत देश में अन्य धर्मों के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शांति और खुशहाली के साथ जीवन व्यतीत करें, यही कामना है।”

बसपा प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “धर्म परिवर्तन को लेकर देशभर में बवाल मचाया जाना अनुचित व चिंताजनक है। जबरन की गई हर चीज बुरी होती है। बुरी नीयत से धर्म बदलना और बदलवाना, दोनों ही गलत है।” उन्होंने कहा, “अतः इस मुद्दे को सही परिप्रेक्ष्य में देखना और समझना जरूरी है। इसे लेकर की जा रही कट्टरवादी राजनीति से देश को लाभ कम और हानि ज्यादा होगी।”

इसे भी पढ़ें: Kartavyapath: भारत के कोविड 19 वैक्सीन की दुनिया में बढ़ते कदम, अब iNCOVACC लाएगी नई क्रांति, स्वदेशी वैक्सीन का बजा डंका

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम प्रदेश के प्रमुख अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था, “आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार है। सभी धर्मगुरुओं के साथ संवाद बनाते हुए शांतिपूर्ण माहौल के बीच क्रिसमस का जश्न मनाने की व्यवस्था हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी धर्मांतरण की घटना न होने पाए।

प्रमुख खबरें

हम दो हमारे बारह अब हमारे बारह शीर्षक से सात जून को होगी रिलीज़

The Family Man 3 | द फैमिली मैन 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, मनोज बाजपेयी ने शुरू की शूटिंग

Land scam case: SC: हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद SC पहुंचे हेमंत सोरेन, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती

1992-93 के मुंबई दंगा मामले में जारी निर्देशों को करें लागू, SC ने महाराष्ट्र सरकार को दिया आदेश