हिंदी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मंत्री सारंग ने दी जानकारी

By सुयश भट्ट | Jan 29, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई अब हिंदी में भी की जाएगी। अगले सत्र से इसे लागू करने पर विचार किया जा रहा है। सिलेबस को हिंदी में तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय को शासन की तरफ से यह जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:सिंध नदी में पलटी नाव, लापता हुए दो बच्चें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

मंत्री ने कहा दुनिया की स्टडी भी यह बताती है कि किसी भी तरह की पढ़ाई, लर्निंग या सीख यदि मातृभाषा में होती है तो उसके परिणाम और ज्यादा अच्छे और सुखद होते हैं। इसी कारण सिलेबस में बिना कोई भी बदलाव किए हिंदी में भी पाठ्यक्रम आ सके इसकी तैयारी कर चुके है। इसके लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी भी बनाई गई है। 

मंत्री ने कहा कि कल यानी शुक्रवार को इसे लेकर मीटिंग भी की गई थी और यह निर्णय लिया गया कि पाठ्यक्रम के अनुवाद के साथ जो लेक्चर हो उसमें भी पूरी तरह हिंदी का समावेश हो। और साथ ही साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जल्द से जल्द एमबीबीएस में हिंदी में पढ़ाई शुरू की जाए।

इसे भी पढ़ें:भय्यू महाराज सुसाइड केस में आरोपियों को 6-6 साल कैद, जिला कोर्ट ने सुनाई सजा 

आपको बता दें कि एमबीबीएस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में करवाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में गणतंत्र दिवस के मौके पर की थी। उन्होंने कहा था कि इससे छात्रों को फायदा होगा।

प्रमुख खबरें

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट