एमसीडी माफ कर सकता है आवास कर: सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2017

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर एमसीडी वीआईपी लोगों के आवास कर माफ कर सकता है तो वह ऐसा आम लोगों के लिये भी कर सकता है। सिसौदिया ने आरोप लगाया कि पिछले साल उत्तरी एमसीडी ने केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता विजय गोयल से संबद्ध एक संपत्ति के लिये आवास माफ करने की खातिर नियमों में फेरबदल किया था।

 

आप ने आरोप लगाया कि यह फैसला ना केवल पुरानी दिल्ली में गोयल के स्वामित्व वाले एक प्राचीन भवन को लाभ पहुंचाने के लिये किया गया था बल्कि इलाके में 749 ऐसे अन्य भवनों को भी रियायत दी गयी थी जिससे करीब 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। बहरहाल, गोयल ने इन आरोपों को आधारहीन बताया है।

 

प्रमुख खबरें

भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

त्रिपुरा के छात्र की हत्या देश में नफरत की स्थिति में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाती है: अशोक गहलोत

बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन