MCD Election: दिल्ली में जारी है पोस्टर वार, भाजपा ने कहा- सत्ता के नशे में कट्टर हिंदू विरोधी बनी केजरीवाल एंड कंपनी

By अंकित सिंह | Nov 15, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर मानी जा रही है। दिल्ली नगर निगम में 250 सीटें हैं। इसके लिए 4 दिसंबर को चुनाव होने हैं। भाजपा पिछले 15 सालों से दिल्ली में नगर निगम पर काबिज है। एक बार फिर से भाजपा का दावा है कि वह सत्ता में आएगी। हालांकि, अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस बार भाजपा को सत्ता से दूर करेंगे। इन सबके बीच दिल्ली में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। भाजपा लगातार पोस्टर के जरिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है। एक पोस्टर के जरिए आप पर हमला करते हुए भाजपा ने लिखा कि सत्ता के नशे में कट्टर हिंदू विरोधी बनी केजरीवाल एंड कंपनी। इसमें भाजपा ने हिंदू पलायन, शाहिन बाग, खालिस्तान, धर्म परिवर्तन, दिल्ली दंगे जैसे मामलों को उठाया है। 

 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली नगर निगम चुनाव : आप ने 134 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की


इसके अलावा भाजपा की ओर से दिल्ली सरकार के कामकाज पर भी निशाना साधा गया है। भाजपा ने शराब घोटाला, तिहाड़ वसूली, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, शिक्षा घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग और वक्फ घोटाला को लेकर की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, दिल्ली भाजपा के प्रमुख आदेश गुप्ता ने मनीष सिसोदिया का एक कार्टून फोटो साझा करते हुए लिखा की महाठग केजरीवाल का लुटेरा। वहीं, सांसद प्रवेश वर्मा ने लिखा कि 7 साल में दिल्ली की AAP सरकार ने ना 500 स्कूल बनाये, ना 20 कॉलेज, अस्पताल,ना 11 हजार बसें खरीदी, ना घर 24 घंटे साफ पानी पहुंचा,ना 10 लाख रोजगार, न प्रदूषण कम हुआ, ना यमुना साफ मगर मोदी जी ने Fame India Scheme से बस भी दी,गरीबों को झुग्गी की जगह पक्का घर भी। फर्क साफ है। 

 

इसे भी पढ़ें: कम हो गए 22 वार्ड, खर्च सीमा बढ़ी, ये ऐप बताएगा हर जानकारी, जानें इस बार के MCD चुनाव में क्या है खास


सतीश उपाध्याय ने लिखा कि कहे युवा आज का, MCD में फिर से चाहिए भाजपा। भाजपा नेता सुनील यादव ने एक वीडियो साझा कर लिखा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली MCD चुनाव में अपनी हार देखकर दिल्ली छोड़ गुजरात भाग चुके हैं, क्योंकि टिकटों के बदले पैसे लेने और शराब के ठेके खोलने व AAP सरकार के भ्रष्टाचार से जनता में भारी रोष व्याप्त है। दिल्ली की जनता कह रही है बीजेपी MCD में फिर आ रही है। उन्होंन कहा कि केजरीवाल के तथाकथित फर्जी शिक्षा मॉडल का यह वो सच है जो विज्ञापनों की आड़ में जनता को दिखाई नहीं दे रहा है। दिल्ली में शिक्षा की जगह शराब परोसी जा रही है, क्या समाज में ऐसे लोगों को रहने का अधिकार है..? जो हमारे बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं..? 

प्रमुख खबरें

Iron Deficiency: आयरन की कमी को कम करने के लिए, आज ही फॉलो करें ये घरेलू उपचार

झारखंड के स्कूल में शारीरिक गतिविधि के दौरान 11 वर्षीय छात्र की मौत

Gyan Ganga: कथा के जरिये विदुर नीति को समझिये, भाग-11

चुनाव के चलते कर सकते हैं विचार...SC की बड़ी टिप्पणी, क्या 7 मई को केजरीवाल को मिल जाएगी जमानत?